Sunday, July 13, 2025

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करें : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह

SHARE

 

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करें : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह

सागर संभाग की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा
लंबित कार्यों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागारसागर में लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सागर संभाग में संचालित 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सड़कपुल और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्य निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना के अनुरूप जनहित को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन किया जाए।

समीक्षा बैठक में 48 निर्माण कार्यों पर चर्चा हुईजिनमें 7 सड़क निर्माण25 भवन निर्माण10 पुल निर्माण5 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं 1 राज्य राजमार्ग से संबंधित कार्य सम्मिलित थे। मंत्री श्री सिंह ने विलंबित कार्यों की प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। प्रत्येक कार्य की समय-सीमा तय कर उसकी सतत समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई कार्यों की समय-सीमा बढ़ाने के बावजूद भी उनके समय पर पूर्ण होने की संभावना कम है। इस पर मंत्री श्री सिंह ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया कि ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर रिवाइज्ड वर्कप्लान बनवाया जाए और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश की आधारभूत संरचना निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसकी जिम्मेदारी है कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और गति के साथ पूरे किए जाएंजिससे जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

समीक्षा बैठक से पूर्व मंत्री राकेश सिंह ने सागर में दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

  • भूमिपूजन: मुख्य मार्ग से संत रविदास स्मारक मार्ग (लंबाई 2.40 किलोमीटर) का भूमि पूजन किया गयाजिसकी लागत ₹8.63 करोड़ है।

  • लोकार्पण: गढ़पहरा मकरोनिया मार्ग पर नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत ₹43 करोड़ और लंबाई 885 मीटर है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में एक मीटर व्यास का पेड़ शिफ्ट किया जाएगाउसे काटा नहीं जाएगा। लोक निर्माण विभाग लोक कल्याण सरोवर बनाने का कार्य करेगा। सड़कों के गड्ढे की शिकायत एक सप्ताह में दूर की जाएगीनहीं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर का विकास और तेज गति से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य कर रही है और सभी का समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा सभी सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। नई सड़कों के लिए गिट्टी-मुरम की खुदाई कलेक्टर की विशेष अनुमति से ही की जाएगी और ऐसी खुदाई की जाएगी जिससे लोक कल्याण सरोवर” तैयार हो सके। इस प्रकार के सरोवर तालाब के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावाविभाग द्वारा सभी सड़कों की एक किलोमीटर की दूरी पर रिचार्ज बोर बनाए जाएंगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहले भारत को पिछड़ा देश माना जाता थाकिंतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल में देश अब विकसित देशों की श्रेणी में आ गया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का विकास भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर हो रहा है। यदि देश का विकास देखना हो तो मध्य प्रदेश में जाकर देखा जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले जब वे सागर आते थे तो केवल घटिया और विश्वविद्यालय दिखते थेकिंतु अब लाखा बंजारा झील अपने सौंदर्य के साथ दिखाई देती है और सागर की सड़कें भी नए रूप में बदल चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि सागर में 101 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर का निर्माण हो रहा हैजिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। रविदास मंदिर तक जो फोरलेन सड़क बनाई जा रही हैवह बुंदेलखंड की आदर्श सड़क होगी।

बैठक में विधायक श्री भूपेंद्र सिंह श्री वीरेंद्र सिंह लोधी,श्री प्रहलाद सिंह लोधी श्रीमति उमादेवी खटीकजिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारीजिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत सहित प्रमुख अभियंता (सड़क एवं पुल) श्री केपीएस राणाप्रमुख अभियंता (भवन) श्री एसआर बघेलभवन विकास निगम के प्रमुख अभियंता श्री अनिल श्रीवास्तवसड़क विकास निगम के तकनीकी सलाहकार श्री आर.के. मेहरा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीअभियंताआर्किटेक्ट और कंसल्टेंट उपस्थित रहे।

 

SHARE

Author: verified_user

0 comments: