पंचायत 4 सीरीज बीते महीने ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इंडिया में सबकी फेवरेट सीरीज की गूंज विदेशों में भी सुनाई दी। प्रियंका चोपड़ा प्रधान जी से इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने रघुबेंद्र यादव को फोन तक मिला दिया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो कॉल पर फुलेरा गांव से कुछ सब्जियां भी मंगवाई।

HIGHLIGHTSप्रियंका चोपड़ा ने वीडियो कॉल पर की प्रधान जी से बात
फुलेरा गांव से प्रधान जी से यूरोप में मंगवाई ये सब्जी
पंचायत 4 के रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत इंडिया में लगभग सभी का फेवरेट शो है। इसके अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और चारों को ही फैंस ने भरपूर प्यार दिया है। हाल ही में देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा का भी एक फन वीडियो पंचायत के पूर्व प्रधान ब्रिज भूषण दूबे के साथ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रियंका वीडियो कॉल पर प्रधान जी को अपनी परेशानी बताते हुए उन्हें फुलेरा गांव से ढेर सारी सब्जी भेजने के लिए कहती हैं। दोनों के इस फन वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने प्रधान जी को किया वीडियो कॉल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में प्रधान जी पंचायत के ऑफिस में बैठे हुए प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' देख रहे हैं। वह एक्ट्रेस के एक्शन से इतने इम्प्रेस होते हैं कि सचिव जी से कहते हैं, 'देखिए जरा प्रियंका बिटियां ने क्या धमाल मचाया है'। इस बीच ही प्रधान जी को प्रियंका का वीडियो कॉल आ जाता है। वीडियो में वह प्रियंका को बताते हैं कि आपकी फिल्म देखी हमने...हम आपको प्रियंका बिटियां बुलाए या एजेंट नॉवेल सिंक।
.jpg)
जैसे ही प्रधान जी प्रियंका को कहते हैं कि पूरे फुलेरा को तुम पर नाज है, तभी एक्ट्रेस उनसे गुजारिश कर देती हैं कि न्यूयॉर्क में लौकी नहीं मिलती है, वह उनके लिए भिजवा दें। प्रधान जी एक्ट्रेस से उनका पता मांगते हैं, तभी प्रियंका बनराकस का डायलॉग बोलते हुए कहती हैं कि देख रहा है बिनोद हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।
तभी भैंस की आवाज आती है और प्रधान जी स्टाइल में बोलते हैं...आई ससुर, देख रहा है हम किस से बात कर रहे हैं। तुमको का मालूम होगा तुम तो भैंस हो। प्रियंका उनको कहती हैं कि मैंने इलेक्शन देखें, मेरे फेवरेट तो आप ही हैं,जिससे प्रधान जी खिलखिला उठते है। दोनों का हेड्स ऑफ स्टेट और पंचायत 4 का ये कोलाब्रेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्रधान जी तो अपने कैरेक्टर में हैं, लेकिन प्रियंका ऐसा लग रहा है AI बोल रहा है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह क्या कोलाब्रेशन है, देसी गर्ल हमारे प्रधान जी के साथ"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "इलेक्शन हारने के बाद भी प्रधान जी का दबदबा कायम है"।
0 comments: