Tuesday, August 19, 2025

बढ़ती उम्र से परेशान हैं Amitabh Bachchan, पैंट पहनना भी हुआ मुश्किल, डॉक्टर ने दी ये सलाह

SHARE

 बढ़ती उम्र से परेशान हैं Amitabh Bachchan, पैंट पहनना भी हुआ मुश्किल, डॉक्टर ने दी ये सलाह


अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बताया कि 83वें साल में प्रवेश करने के साथ उन्हें दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है। उन्होंने योग और श्वास व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। बिग बी ने स्वीकार किया कि उनकी दिनचर्या दवाइयों और एक्सरसाइज से तय होती है जिसमें मोबिलिटी व्यायाम शामिल है।


बढ़ती उम्र से परेशान हैं अमिताभ बच्चन (Photo Credit- IMDb)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुरानी और अपकमिंग फिल्मों की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में खूब चलती है। हाल ही में उन्होंने अपने पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। इस बीच उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि अब वह उम्र के 83वें पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं और उन्होंने अपने रोजाना के कुछ काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ हर रविवार अपने फैंस से घर के बाहर मिलते हैं। इस समारोह के बाद वह सोशल मीडिया पर अपने विचार जरूर शेयर करते हैं। अब उनका हालिया ब्लॉग चर्चा में आ गया है, जिसमें बिग बी ने बताया कि कैसे उनकी दैनिक दिनचर्या बढ़ती उम्र के कारण प्रभावित हो रही है।






इस बारे में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'शरीर धीरे-धीरे अपना संतुलन खोने लगा है और इसे कंट्रोल करने और सुधारने के लिए शरीर पर काम करना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने योग और श्वास व्यायाम के महत्व पर भी जोर दिया।



एक्सरसाइज से तय होती है दिनचर्या

बिग बी ने इस बात को स्वीकार किया है कि अब उनकी दनिचर्या जरूरी दवाइयों और एक्सरसाइज से तय होती है। अभिनेता जिम में रोजाना मोबिलिटी व्यायाम का अभ्यास करते हैं, जिससे उन्हें चलने में कोई दिक्कत ना हो।


इस बारे में उन्होंने लिखा, 'पहले मुझे भी लगता था कि पुरानी आदतों को आसानी से दोबारा शुरू किया जा सकता है, लेकिन अब जाकर समझ आया है कि एक दिन का ब्रेक भी इस पर लंबे समय तक प्रभाव डालता है।



Photo Credit- Instagram
बिग बी को डॉक्टर ने दी यह सलाह

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बढ़ती उम्र के प्रभाव का खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया कि कैसे अब उनके लिए छोटे-छोटे काम करना मुश्किल बन गया है। उन्होंने लिखा,' पहले जो काम बेहद आसानी से हो जाते थे, अब उन्हें करने के लिए भी दिमाग का इस्तेमाल करना पड़ता है।


डॉक्टर साहब सलाह देते हैं कि आप पैंट बैठकर पहनें। खड़े होकर ऐसा करने की कोशिश करेंगे, तो संतुलन बिगड़ सकता है और आप नीचे गिर जाएंगे। बिग बी ने आगे मजाकिया अंदाज में जोड़ा कि पहले मुझे इस सलाह पर काफी ज्यादा हंसी आती थी, लेकिन अब लगता है कि डॉक्टर सही थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: