Friday, August 8, 2025

धराली में आई प्राकृतिक आपदा से बाल-बाल बचे टीवी एक्टर, कहा- ' निकला था कि...'

SHARE

 धराली में आई प्राकृतिक आपदा से बाल-बाल बचे टीवी एक्टर, कहा- ' निकला था कि...'


धराली से लगभग 327 किलोमीटर दूर पीपलकोटी कस्बे के मूल निवासी आशुतोष सेमवाल के सिर से बड़ी मुसीबत टल गई। दरअसल अभिनेता काम के सिलसिले में उस इलाके में थे लेकिन प्राकृतिक आपदा आने से ठीक एक दिन पहले ही वहां से चले गए थे। एक्टर ने उस घटना के बारे में हाल ही में बात की।


कैसे बची आशुतोष सेमवाल की जान (फोटो- इंस्टाग्राम)

HIGHLIGHTSकौन हैं आशुतोष सेमवाल
वहीं पर मौजूद थे एक्टर
उत्तराखंड में फटा था बादल


 टीवी एक्टर आशुतोष सेमवाल जिन्हें मीत: ेबदलेगी दुनिया की रीत,इश्क सुभान अल्लाह और साडा हक जैसे सीरियलों के लिए जाना जाता है इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि उत्तराखंड के धराली गांव में आए विनाशकारी बादल फटने से वह बाल-बाल बच गए। दरअसल अभिनेता काम के सिलसिले में उस इलाके में थे, लेकिन प्राकृतिक आपदा आने से ठीक एक दिन पहले ही वहां से निकल गए थे।

राहत और बचाव कार्य की एक्टर ने की तारीफ

धराली से लगभग 327 किलोमीटर दूर पीपलकोटी कस्बे के मूल निवासी आशुतोष ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो पूरी तरह से सेफ हैं साथ ही चल रहे राहत और बचाव कार्य के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।


उन्होंने बताया कि वे इस आपदा में फंसने के कितने करीब आ गए थे। आशुतोष ने कहा,"मैं सुरक्षित हूं, हमारा घर सुरक्षित है। मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मैं उस बुर सपने से ठीक एक दिन पहले धराली से निकल गया।"

एक्टर ने की सभी के स्वस्थ होने की कामना

अभिनेता ने बादल फटने के बाद चल रहे राहत कार्यों और पर्यावरणीय उपायों की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, "सरकार न केवल लोगों की रक्षा के लिए, बल्कि प्रभावित वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है। मैं इस आपदा से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं।"
जल्द होने वाली है एक्टर की शादी

आशुतोष फिलहाल देहरादून में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और अपने माता-पिता की शादी की तैयारियों में उनकी मदद कर रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो आशुतोष ने 14 मई को मनीषा भट्ट से अरेंज मैरिज की थी। नवंबर में उनकी शादी होने वाली है। आशुतोष पहले पांड्या स्टोर की अभिनेत्री सिमरन बुधरूप के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, सितंबर 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: