Friday, August 8, 2025

दिल्ली में Huma Qureshi के कजिन भाई की हत्या, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

SHARE

 दिल्ली में Huma Qureshi के कजिन भाई की हत्या, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


Huma Qureshi Cousin Murder अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (Asif Qureshi) की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई। पार्किंग विवाद को लेकर हुई तीखी झड़प के बाद बेरहमी से दो युवकों ने उन पर किसी नुकीली चीज से हमला किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


हुआ कुरैशी के भाई की हत्या (फोटो-एक्स)

 दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। कथित तौर पर पार्किंग विवाद को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ। खबरों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11 बजे जंगपुरा भोगल मार्केट लेन में हुई, जहां एक तीखी बहस ने हमले का रूप ले लिया।

किस बात को लेकर हुई बहस?

की पहचान आसिफ कुरैशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आसिफ बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के कजिन भाई हैं। कथित तौर पर आसिफ ने आरोपियों को अपने मेन गेट के आगे से अपना स्कूटर हटाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोपी उस समय तो वहां से निकल लिए लेकिन वापस लौटने की धमकी दी। इसके बाद रात में वो वापस आए और उनकी हत्या कर दी।





क्या काम करते थे आसिफ कुरैशी?

आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ के परिवार के सदस्यों, जिनमें उसकी पत्नी और रिश्तेदार शामिल हैं का दावा है कि आरोपियों ने एक मामूली बात पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उनका आरोप है कि आरोपियों का पहले भी पार्किंग को लेकर आसिफ से झगड़ा हुआ था और घटना वाली रात उन्होंने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। असिफ दिल्ली में अपनी चिकेन का बिजनेस चलाते थे।



पत्नी ने अपने बयान में क्या कहा?

गुरुवार रात की घटना के बारे में बताते हुए, आसिफ की पत्नियों में से एक शाहीन ने एनडीटीवी से कहा, "रात के लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच एक पड़ोसी ने हमारे घर के ठीक बाहर एक स्कूटर खड़ा कर दिया... मेरे पति आसिफ ने उससे गाड़ी हटाने का अनुरोध किया। उस आदमी ने आसिफ को गालियां दीं और दोबारा आने की धमकी देकर वहां से निकल लिया। कुछ ही मिनटों में वह आदमी अपने भाई के साथ आया और आसिफ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। मैंने अपने साले जावेद को फोन किया, लेकिन जब तक वह पहुंचा, आसिफ का काफी खून बह चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।"





पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने केस से जुड़े मामले में दो भाईयों गौतम और उज्जवल को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जवल ने कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के लिए उकसाया था। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: