अपनी औकात में...' पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने की सलाह देने वाले को Javed Akhtar ने लगाई लताड़
गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हमेशा ट्रोल को अपने तेवर से जवाब देना जानते हैं। 15 अगस्त के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने पर उन्हें पाकिस्तानी कहकर ट्रोल करने की कोशिश की गई। इसका एक्टर ने बड़ा ही करारा जवाब दिया और उसके खानदान को भी इसमें घसीट लिया।
जावेद अख्तर ने ट्रोलर को दिया जवाब (फोटो-इंस्टाग्राम)पॉपुलर गीतकार, लेखक और एक्टर जावेद अख्तर को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। जावेद सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखते हैं और इस वजह से कई बार उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है।
स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को दी बधाई
इसी तरह 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स पर उन्होंने देशवासियों को आजादी के दिवस की बधाई दी। उन्होंने एक संदेश के जरिए अपने फॉलोवर्स को याद दिलाया कि स्वतंत्रता अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अपार बलिदानों के बाद मिली थी। ये हमें यूं ही नहीं दी गई थी। इस बीच उनका ये संदेश देख एक ट्रोलर ने उन्हें खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया जिसका जावेद अख्तर ने जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया।
.jpg)
जावेद अख्तर को दे रहा था सलाह
यूजर ने उस कमेंट पर टिप्पणी की कि जावेद अख्तर को अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाना चाहिए ना कि 15 अगस्त को। बता दे कि पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। जावेद अख्तर ने ट्रोल को यह याद दिलाकर चुप करा दिया कि उनके पूर्वजों ने भारत की आज़ादी के लिए लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
सोशल मीडिया पर एक्टर ने लिखा मैसेज
15 अगस्त को जावेद अख्तर ने अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और लिखा,"मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई थी। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और जो फांसी पर चढ़ गए। हमे ध्यान रखना चाहिए कि हम इस अनमोल उपहार को कभी न खोएं।"
इसके तुरंत बाद, एक ट्रोल ने टिप्पणी की, "आपको 14 अगस्त को आजादी की शुभकामनाएं हैं," यह इशारा करते हुए कि उन्हें पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए।
.jpeg)
एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इसके जवाब में जावेद ने लिखा, "बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।
0 comments: