दूरदर्शन के Shri Krishna शो में 'द्रौपदी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 32 सालों बाद इतना बदल गया लुक
Shri Krishna Cast निर्देशक रामानंद सागर ने अपने समय में दूरदर्शन (Doordarshan) पर कई शानदार माइथोलॉजिक टीवी शोज का निर्माण किया था। जिनमें श्रीकृष्णा का नाम भी शामिल है। इस धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस फाल्गुनी पारिख (Phalguni Parikh) ने काफी शोहरत हासिल की थी। आज 32 साल बाद वह कहां हैं और कैसी दिखती हैं आइए जानते हैं।
श्रीकृष्णा शो में द्रौपदी बनी थी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) दूरदर्शन टीवी चैनल पर पौराणिक धारावाहिकों का जनक अगर किसी निर्माता को कहा जाता है तो वह कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर (Ramanand Sagar) थे। रामायण जैसे कल्ट शो के बाद उन्होंने 1993 में भगवान श्री कृष्ण की लीला को छोटे पर्दे पर दिखाने के लिए श्रीकृष्णा (Shri Krishna) नाम का टीवी सीरियल बनाया था, जो लंबे समय तक भारत के हर घर के कोने-कोने तक दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करता रहा।
रामानंद सागर के श्रीकृष्णा धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख (Phalguni Parikh) उस समय काफी चर्चा में रहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 32 सालों बाद अब वह कहां हैं और उनका लुक कितना बदल गया है।
अब कैसी दिखती हैं फाल्गुनी पारिख
जब भी टीवी पर द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्रियों के बारे में चर्चा की जाती है तो उसमें एक्ट्रेस रूपा गांगुली का नाम पहले स्थान पर शामिल होता है, जो बी आर चोपड़ा के महाभारत शो द्रौपदी बनी थीं।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
लेकिन उनके बाद अगर किसी अदाकारा ने इस किरदार को नई पहचान दिलाई तो वह सिर्फ और सिर्फ फाल्गुनी पारिख हैं। द्रौपदी की भूमिका में फाल्गुनी काफी शानदार दिखीं और उनके एक्टिंग करियर को इस कैरेक्टर ने एक नई उड़ान दी। आज मौजूदा समय में वह मुंबई में रहती हैं और पेश से एक एक्टर होने के नाते वन टू नाइन प्रेग्नेंसी क्लिनिक चलाती हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दरअसल एक्ट्रेस बनने से पहले फाल्गुनी ने गुवाहटी से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दूरदर्शन पर न्यूज एंकर के तौर पर काम करने लगीं, बाद वह मुंबई आईं और उनके एक्टिंग का ब्रेक मिला। सिर्फ श्रीकृष्णा ही नहीं बल्कि कई पॉपुलर टीवी शोज में भी वह बतौर एक्ट्रेस नजर आई थीं।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
रामानंदर सागर के श्रीकृष्णा से उनका काफी अधिक लोकप्रियता मिली। समय के साथ उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। इसका अंदाजा आप फाल्गुनी पारिख के ऑफिशियल इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
फाल्गुनी के पॉपुलर शो
गौर किया जाए फाल्गुनी के एक्टिंग करियर की तरफ तो उसमें कई यादगार टीवी सीरियल्स के नाम शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं-
श्रीकृष्णा
जय हनुमान
कानून
सुराग
देश में निकला होगा चांद
ऐसे कई धारावाहिकों के जरिए फाल्गुनी ने बतौर एक्ट्रेस लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।

0 comments: