Saturday, October 11, 2025

जब मौत को मात देकर आए Amitabh Bachchan, शहंशाह की जिंदगी में आया था तूफान!

SHARE

 जब मौत को मात देकर आए Amitabh Bachchan, शहंशाह की जिंदगी में आया था तूफान!


महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया था जिसने न केवल उन्हें मौत के मुंह में डाल दिया था, बल्कि पूरा देश उनके लिए दुआएं करने पर मजबूर हो गया था। उस वक्त उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया था। चलिए आपको अमिताभ के सबसे बुरे दिन के बारे में बताएं।



जब मौत के मुंह से बाहर आए अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- एक्स

 'कुली बोझ बनकर सर पर बैठ गया ना तो सीधा जमीन में घुस जाओगे'...ये डायलॉग जब महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म कुली में बोला तो थिएटर तालियों की गूंज से भर गया। बिग बी के रफ-टफ वाले लुक और बुलंद आवाज़ ने फैंस को 80 के दशक में ये कहने पर मजबूर कर दिया था कि सुपरस्टार हो तो ऐसा और फिर तब जाकर भारतीय सिनेमा को मिला सदी का महानायक। आज बिग बी अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Amitabh Bachchan Birthday) कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त अमिताभ की जिंदगी में वो भी आया था जब वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे और ऐसा हुआ था 1983 में आई फिल्म 'कुली' (Coolie) के सेट पर।

'कुली' के सेट पर हुआ था हादसा

वो साल था 1982 का और तारीख थी 26 जुलाई, जब फिल्म का पूरा क्रू और एक्टर्स बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे थे। पूरा सेट तैयार था और इस फाइट सीक्वेंस के लिए एक्शन डायरेक्टर ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। इस सीन में फिल्म के दूसरे एक्टर पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन को मुक्का मारना था और अमिताभ को टेबल के ऊपर गिरना था। बिग बी भी इस सीन के लिए तैयार थे। वो खुद चाहते थे कि सीन अच्छे से शूट हो इसीलिए किसी मदद के लिए उन्होंने मना कर दिया। लाइट्स ऑन और कैमरा एंगल सेट होने के बाद डायरेक्टर ने एक्शन बोला।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: