Thursday, October 23, 2025

अंबानी खानदान की खास मेहमान, Bigg Boss का बनने वाली थीं हिस्सा... Kim Kardashian का भारत से क्या है नाता?

SHARE

 अंबानी खानदान की खास मेहमान, Bigg Boss का बनने वाली थीं हिस्सा... Kim Kardashian का भारत से क्या है नाता?



दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में शुमार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) को किसी परिचय की जरूरत नही हैं। वह भारत में काफी पॉपुलर हैं। वह कई बार भारत में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वह कब-कब भारत में चर्चा का विषय बनीं।




किम कार्दशियन का भारत से कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 दुनिया भर में अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन से मशहूर हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) सिर्फ अमेरिका या विदेशों में नहीं बल्कि भारत में भी काफी पॉपुलर हैं।


यह कहना गलत नहीं होगा कि 45 साल की किम कार्दशियन का भारत से गहरा कनेक्शन है। वह कई वजहों से भारत में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। चाहे बिग बॉस में आने की खबरें हों या फिर अंबानी खानदान की शाही पार्टी में शामिल होकर लाइमलाइट बटोरना हो... आज हम आपको बताएंगे कि किम कब-कब भारत में 'टॉक ऑफ द टाउन' बनीं।


अनंत अंबानी की शादी में किम ने चुरा ली थी महफिल

जुलाई 2024 में अंबानी खानदान के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में किम कार्दशियन और उनकी बहन भी शामिल हुई थीं। लाल लहंगे में उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था। भारत में ऑटो राइड करने से लेकर मंदिर में खाना परोसने तक... किम ने अपने इंडिया टूर को खूब एन्जॉय किया था।







यही नहीं, उन्होंने अंबानी वेडिंग फंक्शन का जिक्र अपने शो में भी किया था। साथ ही यह भी बताया था कि वह अंबानी फैमिली को डायरेक्टली नहीं जानती हैं। एक जौहरी फ्रेंड लोरेन श्वार्ट्ज मिले इन्विटेशन पर उन्होंने भारत आकर इस जश्न का हिस्सा बनने का फैसला किया था।


बिग बॉस का बनने वाली थीं हिस्सा

साल 2014 में भी किम कार्दशियन भारत में काफी लाइमलाइट में रही थीं और इसकी वजह सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 (Bigg Boss Season 8) था। ऐसी खबर थी कि किम भारत आकर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी, जिससे उनके भारतीय फैंस बहुत एक्साइटेड थे। हालांकि, वीजा संबंधी दिक्कतों के चलते भारत में उनका आना कैंसिल हो गया था। वह अपने एक प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए शो में गेस्ट के रूप में आने वाली थीं।



भारतीय खाने को किम ने बताया था बकवास

अंबानी पार्टी और बिग बॉस में एंट्री से पहले भी किम कार्दशियन भारत में सुर्खियां बटोर चुकी हैं और इसकी वजह उनका एक विवादित बयान रहा था। दरअसल, किम ने साल 2012 में 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' के एक एपिसोड में उन्होंने भारतीय खाने को घटिया (disgusting) बताया था जिसके बाद इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया था कि खुद किम को भारतीयों से माफी मांगनी पड़ी थी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: