Thursday, October 23, 2025

दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट वापस लौटी, तकनीकी खराबी से हड़कंप

SHARE

 दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट वापस लौटी, तकनीकी खराबी से हड़कंप



दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में तकनीकी खराबी के संदेह के कारण उसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रू को खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके चलते एहतियात बरतते हुए विमान को वापस दिल्ली में उतारा गया।




दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट वापस लौटी। (फाइल फोटो)

 दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को गुरुवार को टेक ऑफ़ करने के तुरंत बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन कंपनी के अनुसार, क्रू को कुछ तकनीकी खराबी का शक हुआ, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।


एयरलाइन कंपनी ने बताया कि बोइंग 737-8A एयरक्राफ्ट को डिटेल्ड इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की जांच चल रही है। एयरलाइन ने यात्रियों की हुई असुविधा को देखते हुए कंपनी दूसरी फ्लाइट से पटना भेजने का इंतजाम किया जा रहा है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: