Wednesday, October 1, 2025

एक्ट्रेस डिंपल हयाती पर दर्ज हुआ केस, नौकारानी ने लगाया उत्पीड़न और गाली-गलौच का आरोप

SHARE

 एक्ट्रेस डिंपल हयाती पर दर्ज हुआ केस, नौकारानी ने लगाया उत्पीड़न और गाली-गलौच का आरोप


फिल्म अभिनेत्री डिंपल हयाती और उनके पति डेविड पर उनकी नौकरानी ने उत्पीड़न मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। नौकरानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया कि दंपति ने उसे गंदी गालियां दीं और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रियंका नामक नौकरानी ओडिशा की रहने वाली है।



डिंपल हयाती के खिलाफ शिकायत दर्ज (फोटो-इंस्टाग्राम)


फिल्म अभिनेत्री डिंपल हयाती और उनके पति डेविड पर उनकी नौकरानी ने उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा की रहने वाली है प्रियंका

शिकायतकर्ता, ओडिशा के रायगढ़ जिले की 22 वर्षीय प्रियंका बिबर है। वह श्री साई गुडविल सर्विसेज के जरिए काम की तलाश में 22 सितंबर को ओडिशा के रायगढ़ जिले से हैदराबाद आई थी। उसे डिंपल हयाती और उनके पति डेविड के घर नौकरानी के तौर पर नौकरी मिल गई।

+




हर समय किया जाता था अपमान

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने आरोप लगाया है कि नौकरी शुरू करने के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार और अपमान किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि डिंपल हयाती और डेविड अक्सर उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं देते और उनके साथ गाली-गलौज करते थे। नौकरानी का कहना है कि वो उसे कथित तौर पर यह कहकर उसका अपमान करते थे कि तुम्हारी जिंदगी मेरे जूतों के बराबर भी नहीं है।





नौकरानी को दी गंदी गालियां

29 सितंबर की सुबह उनके पालतू कुत्ते के भौंकने से शुरू हुए विवाद के बाद मामला और बिगड़ गया। प्रियंका का आरोप है कि इस घटना के दौरान, दंपति ने उसे गंदी गालियां दीं और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।


वहीं जब प्रियंका ने अपने फोन पर झगड़े को रिकॉर्ड करने का प्रयास किया, तो डेविड ने कथित तौर पर डिवाइस छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। उन्होंने उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट करने का भी प्रयास किया। उनके बयान के आधार पर, फिल्मनगर पुलिस ने डिंपल हयाती और डेविड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 79, 351 (2) और 324 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

SHARE

Author: verified_user

0 comments: