Friday, October 10, 2025

उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिल्ली से बिहार तक गिरा तापमान; पढ़ें IMD का अपडेट

SHARE

 उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिल्ली से बिहार तक गिरा तापमान; पढ़ें IMD का अपडेट



देश के कई राज्यों में गर्मी की विदाई के साथ गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है।



देश के कई हिस्सों में हल्की ठंड का हो रहा एहसास। (फाइल फोटो)

Weather Update: देश भर के अधिकांश राज्यों से अब गर्मी की विदाई शुरू हो गई है और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली हो या बिहार हर जगह अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह और शाम को बाहर निकलने के बाद ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।


दरअसल, ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड का आगमन

मध्य अक्टूबर में ही दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जारी किया था। ऐसे में दिल्ली में अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। माना जा रहा है कि मौसम का अगर यही रुख रहा, दीवाली के बाद ठंड और बढ़ेगी।


यूपी-बिहार में भी गिरा पारा

उत्तर प्रदेश में अब बारिश का दौर समाप्त हो गया है। बारिश के समापन के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया जैसे जिलों में आज मौसम सामान्य ही रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम को हवाएं चलने के कारण हल्की ठंड का एहसास होगा।


वहीं, बिहार में भी अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के किसी भी राज्य में वर्तमान में बारिश की कोई संभावना नहीं है।


पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी मौसम ने करवट ले ली है। इन राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


विशेषकर ऊपरी राज्यों जैसे चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब में हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और रास्तों पर फिसलन की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। केरल के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: