Monday, October 27, 2025

Katy Perry संग ऑफिशियल हुआ कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया कपल

SHARE

 Katy Perry संग ऑफिशियल हुआ कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया कपल


पिछले काफी दिनों से यह खबर आ रही है कि कैटी पेरी (katy Perry) कनाडाई पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) को डेट कर रही हैं। हालांकि इस खबर पर अबतक पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन अब इस खबर को खुद कपल ने कंफर्म कर दिया है।





कैटी पेरी संग कंफर्म हुआ जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता

 हॉलीवुड जगत से इस वक्त एक खबर तेजी से हर तरफ वायरल हो रही है। ये खबर जुड़ी हुई है पॉप सेंसेशन कैटी पेरी (Katy Perry) और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) से। दरअसल पिछले काफी दिनों से यह खबर आ रही है कि कैटी पेरी कनाडाई पूर्व प्रधानमंत्री को डेट कर रही हैं। हालांकि इस खबर पर अबतक पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन अब इस खबर को खुद कपल ने कंफर्म कर दिया है।


हाथों में हाथ थामे नजर आया कपल
हाल ही में कैटी पेरी ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट (Katy Perrt Birthday) किया है। ऐसे में कैटी पेरी के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें दुनियाभर के प्रशंसकों ने खूब बधाईयां दी हैं। वहीं जस्टिन ट्रूडो के लिए भी कैटी का ये दिन बेहद खास था। इसीलिए दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार को ऑफिशियल करना जरूरी समझा। दोनों सार्वजनिक तौर पर पहली बार साथ नजर आए हैं। अब दोनों के साथ आने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार के दिन कैटी पेरी और ट्रूडो पेरिस के मशहूर क्रेजी हॉर्स कैबरे शो से बाहर निकल रहे थे। जब दोनों यहां से बाहर आए तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके अलावा पैपराजी के कैमरों ने भी दोनों को घेरकर क्लिक करना शुरू कर दिया। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो अपनी लेडीलव कैटी पेरी का हाथ थामे नजर आए। इसके अलावा एक फैन ने केटी को उनके बर्थडे पर विश किया और उन्हें गुलाब का फूल दिया।


यॉट पर दोनों ने मनाया था सीक्रेट वेकेशन
बीते दिनों ही कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को कैलिफ़ोर्निया (California) के सांता बारबरा बीच पर साथ देखा गया था। यहां दोनों एक यॉट पर नज़र आए। इस यॉट पर दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नज़र दिखे और एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। दोनों के कोजी मूमेंट्स कैमरे में कैद हो गए, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए थे। यहीं से यह कंफर्म हुआ कि दोनों एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक तौर पर इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

लेकिन अब कैटी के जन्मदिन पर उनका हाथ थामकर जस्टिन ट्रूडो ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि, कैटी पेरी इससे पहले एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता 9 साल पुराना था। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी और दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन इसी साल दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं जस्टिन ट्रूडो ने भी साल 2023 में अपनी 18 साल की शादी को खत्म किया है। अब जस्टिन की जिंदगी कैटी पेरी आ गई हैं और दोनों अब अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर रहे हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: