Saturday, October 4, 2025

अरे गुरु! Pankaj Tripathi का ऐसा हुलिया देख उड़े Ranveer Singh के होश, बोले- 'हम सुधरे और आप बिगड़ गए...'

SHARE
अरे गुरु! Pankaj Tripathi का ऐसा हुलिया देख उड़े Ranveer Singh के होश, बोले- 'हम सुधरे और आप बिगड़ गए...'


हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने एक नया हुलिया अपना लिया है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। उनका नया लुक देखकर अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर पंकज की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानिए इस बारे में।


पंकज त्रिपाठी का नया लुक हैरान हुए रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- एक्स


 पंकज त्रिपाठी को हिंदी सिनेमा का नेचुरल एक्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कोई भी किरदार उन्हें दिया जाए और वह इतने आसानी से बड़े पर्दे पर उतारते हैं कि हर कोई उनका कायल हो जाता है। बड़े पर्दे पर चाहे पंकज के अभिनय के कितने भी रंग दिखे हों, लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत ही सादगी से अपना जीवन जीते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होने वाला है।


जी हां, पंकज त्रिपाठी अब वैसे नहीं रहे, जैसे पहले थे। उनका इंस्टाग्राम फीड देखा जाए तो वह बहुत सिंपल अवतार में ही देखे जाते थे। मगर उनका लेटेस्ट लुक आपके होश उड़ा देखा। सिर्फ फैंस ही नहीं, पंकज के नए अवतार ने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को ही हैरान कर दिया है। यहां तक कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।


नए लुक में दिखे पंकज त्रिपाठी

दरअसल, पंकज त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया। तीन तस्वीरों की सीरीज के साथ अभिनेता ने नई शुरुआत की ओर हिंट दिया। तस्वीरों में पंकज सबसे अलग लुक में नजर आए। उन्होंने स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया। ऑरेंज पायजामे के साथ ब्लैक ट्रांसपैरेंट शर्ट और लॉन्ग ग्रीन जैकेट से अपना लुक कंप्लीट किया। एक तस्वीर में वह किसी फैशन शो में अपना जलवा दिखा रहे हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा, "एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है?" हालांकि, यह तस्वीर असली है या फिर एआई जेनरेटेड इमेज है... यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। मगर उनकी ये तस्वीरें फैंस और सेलेब्स को हैरान करने के लिए काफी है।


रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह जिन्हें यूनीक फैशन सेंस के लिए जाना जाता है, उन्होंने भी पंकज के नए लुक पर मजेदार कमेंट किया। रणवीर ने कमेंट किया, "अरे! ये क्या, गुरुजी? हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?" सुरवीन चावला ने लिखा, "पंकज जी कमाल है।" वहीं, फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एआई जेनरेटेड इमेजेस हैं। फिलहाल, पंकज त्रिपाठी किस नई शुरुआत की बात कर रहे हैं, यह जानने के लिए उनके चाहने वाले एक्साइटेड हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: