Monday, October 27, 2025

Prithvi Shaw ने 20 महीने बाद ठोका शतक, Ranji Trophy में पंत का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तबाह

SHARE

 Prithvi Shaw ने 20 महीने बाद ठोका शतक, Ranji Trophy में पंत का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तबाह



Prithvi Shaw Century Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ 72 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास का छठा सबसे तेज शतक था और उन्होंने 20 महीनों बाद यह उपलब्धि हासिल की है। फिटनेस और अनुशासन संबंधी समस्याओं के बाद यह शतक उनके करियर को पटरी पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Prithvi Shaw ने चंडीगढ़ के खिलाफ ठोका शतक

 Prithvi Shaw Century: भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ शतक ठोका। पहली पारी में 8 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में पृथ्वी ने शानदार शतकीय पारी खेली।


शॉ ने 72 गेंद पर 13 चौके की मदद से शतक लगाया। ये रणजी ट्रॉफी इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी रही। इस दौरान उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया।
Prithvi Shaw ने चंडीगढ़ के खिलाफ ठोका शतक

पृथ्वी शॉ ने पिछले हफ्ते रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2025) सीजन की बेहद खराब शुरुआत की थी, जब वे केरल के खिलाफ अपनी पहली पारी में शून्य (डक) पर आउट हो गए थे। लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरी पारी में अर्धशतक (50 रन से ज्यादा) बनाकर महाराष्ट्र को पारी की बढ़त दिलाई। अब शॉ ने 20 महीनों बाद शतक लगाया, उनका पिछला शतक फरवरी 2024 में मुंबई के लिए आया था।


शॉ इस समय अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। फिटनेस और अनुशासन से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया था।
सबसे तेज रणजी ट्रॉफी शतक (गेंदों के हिसाब से)

48 गेंद- ऋषभ पंत 2016/17

56 गेंद- रियान पराग 2023-24

56 गेंद- आरके बोरा 1987/88

60 गेंद- एस रूबेन पॉल 1995/96

68 गेंद- रजत पाटीदार 2024-25

69 गेंद- नमन ओझा 2015-16

72 गेंद- पृथ्वी शॉ 2025-26

72 गेंद- एकलव्य द्विवेदी 2015-16

82 गेंद- ऋषभ पंत 2016-17
SHARE

Author: verified_user

0 comments: