Tuesday, October 14, 2025

Taylor Swift के 'द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल' ने रचा इतिहास, सिंगर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

SHARE

 Taylor Swift के 'द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल' ने रचा इतिहास, सिंगर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड


टेलर स्विफ्ट अपनी नई एल्बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता का आनंद ले रही हैं। इस एल्बम ने पहले ही हफ्ते में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही, टेलर बिलबोर्ड 200 चार्ट्स पर 15 नंबर 1 एल्बम के साथ ड्रेक और जे-जेड को पीछे छोड़ते हुए अकेली कलाकार बन गई हैं, जो उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है।




टेलर स्विफ्ट के नए एल्बम ने रचा इतिहास/ फोटो- Instagram


 अमेरिकन सिंगर एंड सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट इस वक्त अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। एक तरफ जहां बीते दिनों ही वह फुटबॉलर ट्रेविस केल्से से सगाई को लेकर चर्चा में आईं, तो वहीं दूसरी तरफ सिंगर की हालिया रिलीज एल्बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' ने पहले ही हफ्ते में रिलीज होते ही एक इतिहास लिख दिया था।

टेलर स्विफ्ट की एल्बम की बिकी सबसे ज्यादा कॉपी

टेलर स्विफ्ट की बीते दिनों रिलीज हुई 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' एल्बम की रिलीज के साथ ही पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कॉपी बिकी है। इस बिक्री के साथ ही टेलर स्विफ्ट की एल्बम ने सेलिंग के मामले में उन्होंने एडेल के '25' के रिकॉर्ड को ब्रेक करके एक इतिहास रच दिया है। 25 एल्बम साल 2015 में आई थी, जिसकी तकरीबन 3.378 मिलियन कॉपी बिकी थी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: