Saturday, November 1, 2025

अपने काम से मतलब रखते...', Shah Rukh Khan को जैकी श्रॉफ ने बताया तेज-तर्रार बिजनेसमैन, याद किए 'देवदास' के दिन

SHARE
अपने काम से मतलब रखते...', Shah Rukh Khan को जैकी श्रॉफ ने बताया तेज-तर्रार बिजनेसमैन, याद किए 'देवदास' के दिन


अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शाह रुख खान के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। वह उनकी आगामी फिल्म किंग का भी हिस्सा हैं। हाल ही में जैकी ने शाह रुख संग काम करने का अनुभव शेयर किया है और देवदास का किस्सा बताया है।



जैकी श्रॉफ ने शाह रुख खान को बताया तेज तर्रार बिजनेसमैन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 क्या कहा, शाह रुख 60 साल के हो रहे हैं? मुझे तो अब भी 16 साल के लगते हैं...। शाह रुख के साठवें जन्मतिथि पर उनके साथ किंग अंकल, त्रिमूर्ति, देवदास, वन 2 का 4, हैप्पी न्यू ईयर और अब किंग फिल्म कर रहे अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) यह बात कहते है। शाह रुख के साथ किंग अंकल फिल्म से शुरू हुआ उनका साथ अब किंग फिल्म (King Movie) तक जारी है।

जैकी श्रॉफ के साथ कैसा बर्ताव करते हैं शाह रुख?

जैकी श्रॉफ कहते हैं कि पहली फिल्म से लेकर अब तक शाह रुख में कुछ नहीं बदला है। उनसे पहली मुलाकात किंग अंकल फिल्म के सेट पर ही हुई थी। फिल्म में वह मेरे छोटे भाई बने थे। उस रिश्ते को वह आज भी निभा रहे हैं। किंग के सेट पर जब जाता हूं, तो आज भी पहले की तरह मेरे हाथों को चूमते हैं। बड़े भाई जैसी ही सम्मान देते हैं, जैसे किंग अकंल के सेट पर दिया करते थे, तब तो वह बिल्कुल नए थे।





Photo Credit - X
सेट पर एक कोने में बैठे रहते थे शाह रुख

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, "मुझे आज भी याद है, वह चुपचाप आकर एक कोने में बैठते थे। बातें कम करते थे और अपने काम पर पूरा ध्यान होता था, बेकार की चीजों में वह नहीं पड़ते थे। वह आज एक मुकाम पर हैं, क्योंकि प्रसिद्धि के बावजूद वह अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। यही चीज उनके बारे में है, जो मुझे बहुत पसंद है। वह पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने कॉमर्स में मास्टर्स किया है। मेरी किस्मत में उनकी तरह अभ्यास करना नहीं था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई की, इसलिए उनसे काफी कुछ सीखने जैसा है।"

तेज तर्रार बिजनेसमैन हैं शाह रुख

उन्होंने कहा, "किंग अंकल के बाद किंग फिल्म से फिर जुड़ा हूं। आज भी वह अपने काम से मतलब रखते हैं। जितने लोग सेट पर होते हैं, उनकी जरूरतों का ध्यान देते हैं। लोग उन्हें बादशाह कहते हैं, इस किस्म का बर्ताव ही उन्हें राजा बनाता है। लोग उनसे प्यार करते हैं, क्योंकि वह सबकी इज्जत करते हैं। उनकी आमदनी बहुत बड़ी है, लेकिन इस बात ने उन्हें बड़ा नहीं बनाया है। उनकी कला और कामर्स की समझ ने उन्हें बड़ा बनाया है। वह जितने कमाल के कलाकार हैं, उतने ही तेज-तर्रार बिजनेसमैन भी हैं। वह सबसे सही व्यक्ति हैं, जो बादशाह टाइटल के हकदार हैं।"

यंग सितारों को शाह रुख से सीखनी चाहिए ये बात

आगे जैकी कहते हैं कि पर्दे पर दिखने वाला हर कलाकार स्टार है, कोई पहले नंबर का, कोई दूसरे तो कोई तीसरे नंबर का। हर किसी का अपना अंदाज है। लेकिन सुपरस्टार वो है, जो एक मुकाम पर पहुंचने के बाद अपना बर्ताव पहले जैसा रखे। आज के कलाकारों को शाह रुख से यह सीखना चाहिए। वह आर्टिस्ट हैं, तो उनमें आर्ट तो हैं, लेकिन साथ ही कमर्शियल समझ भी है। यह बात आज के लोगों को उनसे सीखनी चाहिए।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: