Sunday, November 9, 2025

'SIR वोट चोरी को छिपाने की व्यवस्था, मेरे पास सबूत'; राहुल गांधी का बड़ा दावा

SHARE

 'SIR वोट चोरी को छिपाने की व्यवस्था, मेरे पास सबूत'; राहुल गांधी का बड़ा दावा



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाते हुए इसे वोट चोरी को छिपाने का प्रयास बताया। उन्होंने भाजपा पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं और वे धीरे-धीरे उन्हें सार्वजनिक करेंगे।



राहुल गांधी बोले- SIR वोट चोरी को संस्थागत बनाने की कोशिश (फोटो- पीटीआई)


 कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को नर्मदापुरम के पहाड़ी शहर पचमढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) "वोट चोरी" को छुपाने और उसे संस्थागत बनाने का एक प्रयास है।


दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय पचमढ़ी प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया, "वोट चोरी एक मुद्दा है और अब SIR, इसे छुपाने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने की बात हो रही है।"

वोटों की चोरी हो रही थी...

गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 4 नवंबर को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुआ। इसको लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा पर एक प्रेजेंटेशन दिया था और मैंने साफ तौर पर देखा कि वोटों की चोरी हो रही थी... 25 लाख वोट चोरी हुए, यानी 8 में से 1 वोट चोरी हुआ।



उन्होंने आरोप लगाया कि इसे देखने के बाद, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ। यही भाजपा और चुनाव आयोग (चुनाव आयोग) की व्यवस्था है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारे पास और सबूत हैं, जो हम धीरे-धीरे उपलब्ध कराएंगे। लेकिन मेरा मुद्दा वोटों की चोरी का है। अब एसआईआर का काम इसे छुपाना और व्यवस्था को संस्थागत बनाना है।

राहुल गांधी से जब यह पूछा गया कि क्या वह भविष्य में इस तरह के और विवरण उजागर करेंगे। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास "काफी अलग-अलग जानकारियां, बहुत विस्तृत जानकारी" है और वे इसे जारी करेंगे। अभी तो बहुत कम जानकारी ही दिखाई गई है।

लोकतंत्र पर हमला हो रहा

उन्होंने आरोप लगाया, "लेकिन मेरा मुद्दा यह है कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, अंबेडकर के संविधान पर हमला हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश मिलकर सीधे तौर पर ऐसा कर रहे हैं। इससे देश को बहुत नुकसान हो रहा है। भारत माता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, भारत माता को क्षति पहुंचाई जा रही है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: