Tuesday, December 2, 2025

28 साल बाद इतने बदल चुके हैं 'परदेस' के राजीव, कभी उनके गुड लुक्स पड़े थे शाह रुख पर भारी

SHARE

 28 साल बाद इतने बदल चुके हैं 'परदेस' के राजीव, कभी उनके गुड लुक्स पड़े थे शाह रुख पर भारी



फिल्म 'परदेस' में राजीव की भूमिका निभाने वाले एक्टर 28 वर्षों में बहुत बदल गए हैं। 1997 की इस फिल्म में उनकी मासूमियत और अच्छे लुक्स ने दर्शकों को मोहित कर लिया। उस समय, कई लोगों का मानना था कि अपूर्व, शाहरुख खान से भी बेहतर दिखते थे। 52 साल के हो चुके अपूर्व अब क्या कर रहे हैं और कितने बदल गए हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:




28 साल बाद अब ऐसे दिखते हैं 'परदेस' एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री/ फोटो- Instagram


28 साल पहले आई सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' आज भी जितनी बार फैंस देख लें, उनका मन नहीं भरता है। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक, दर्शकों को याद है। फिल्म की रिलीज तक शाह रुख खान जहां बड़े स्टार बन चुके थे, तो वहीं महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री ने 'परदेस' से डेब्यू किया था।


फिल्म में 'राजीव' का किरदार निभाने वाले अपूर्व अग्निहोत्री ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया। कई लोगों ने उनके लुक्स के आगे शाह रुख खान को भी फिल्म फीका बताया था। हालांकि, 28 साल में जहां शाह रुख स्टारडम के शिखर पर चढ़ते गए, तो वहीं हैंडसम हंक अपूर्व 7 फिल्में करने के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गए। 28 साल बाद अब 'परदेस' के 'राजीव' का लुक कितना बदल चुका है, नीचे स्टोरी में देखें:


अब कैसे दिखते हैं परदेस के राजीव?

राजीव का किरदार निभाने वाले अपूर्व अग्निहोत्री 2 दिसंबर को अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। रानी मुखर्जी से लेकर महिमा चौधरी, रंभा, सनी देओल, सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अपूर्व 52 साल के हो चुके हैं। कभी अपने गुड लुक्स से गर्ल फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने वाले अपूर्व काफी बदल चुके हैं।




वह अक्सर अपनी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री और बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अपूर्व अभी भी डैशिंग हैं, लेकिन शायद फैंस के लिए उन्हें एक नजर में पहचानना काफी मुश्किल है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1 लाख 53 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं।



फ्लॉप होने के बाद किया बॉलीवुड से टीवी का रुख

क्रोध, लकीर, धुंध, प्यार दीवाना होता है, कसूर, हम हो गए आपके, प्यार कोई खेल नहीं जैसे फिल्में करने वाले अपूर्व ने अपने बॉलीवुड के करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म दी 'परदेस'। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं दिखा पाई। फिल्मों में लगातार फ्लॉप की मार झेल रहे, अपूर्व अग्निहोत्री ने साल 2003 में मोना सिंह के अपोजिट 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से कदम रखा।




इसके बाद वह नच बलिए, काजल, सपना बाबूल का विदाई, प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा, बेपनाह, अनुपमा (Anupamaa) में नजर आए थे। अब वह जल्द ही माही विज के अपोजिट शो 'सहर-होने को है' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका किरदार डॉ फरीद का है। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'कहने को हमसफर है' में दिखाई दिए थे। वह बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 7 में भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: