Sunday, December 7, 2025

धोखा मत दो...', ऐसी जिंदगी जीना पसंद करती हैं Aishwarya Rai, बताया- क्यों रहती हैं इंटरनेट से दूर?

SHARE

 धोखा मत दो...', ऐसी जिंदगी जीना पसंद करती हैं Aishwarya Rai, बताया- क्यों रहती हैं इंटरनेट से दूर?



ऐश्वर्या राय उन सितारों में शुमार हैं जो स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या ने मन के मुताब ...और पढ़ें




ऐश्वर्या राय का जिंदगी को लेकर है ये नजरिया

 स्टार बन जाने के बाद सितारों से कई तरह की उम्मीदें होती हैं कि वह फलां तरीके की फिल्में करेंगे, इंटरनेट मीडिया पर उनकी मौजूदगी फलां तरीके की होगी। हालांकि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन सबसे परे अपनी जिंदगी बिताना पसंद करती हैं।


ऐश्वर्या राय न केवल अपने इंटरनेट मीडिया, बल्कि अपनी फिल्मों की पसंद से यह बताना चाहती हैं कि खुद को साबित करने के लिए किसी मान्यता की जरूरत नहीं होती है। सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे पांचवें रेड सी फेस्टिवल के ओपनिंग समारोह में यह बातें ऐश्वर्या ने अपनी मास्टरक्लास के दौरान कहीं।


संयोग से मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय

साल 1994 में विश्व सुंदरी बनी ऐश्वर्या ने कभी इस खिताब को ब्यूटी पैजेंट की तरह नहीं देखा। वह कहती हैं कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का हिस्सा बनना एक संयोग था। इसे कभी किसी ब्यूटी पेजेंट की तरह नहीं देखा। मैंने इसे एक ऐसे अवसर की तरह देखा, जिसमें मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व कर सकूं। मैं हैरान थी यह जानकर कि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा भारतीय लोगों या भारतीय महिला के बारे में कितना कम जानता था। कई लोग तो यह तक सोचते थे कि हम बाघों और सांप की जमीन से आते हैं। मैंने उस खिताब के जरिए हमें विदेश में सही रूप में पेश करने की कोशिश की है।



स्टारडम से इनसिक्योर नहीं हुईं ऐश्वर्या

प्रसिद्धि मिलने के बावजूद ऐश्वर्या कभी इनसिक्योर नहीं हुईं। मणि रत्नम निर्देशित तमिल फिल्म इरुवर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं ऐश्वर्या इसे लेकर कहती हैं कि असुरक्षा वाली भावनाएं कभी भी मेरे लिए प्रेरक शक्ति नहीं रही हैं। ऐसा कई बार होता है कि आसपास की आवाजें, आपके दिमाग में जाती हैं। उससे आपके फैसले भी प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन इसने मेरे फैसलों को नहीं बदला।


मुझे आज भी याद है कि मणि रत्नम (निर्देशक) ने मुझे इरुवर देते हुए कहा था कि यह तुम्हारी कोई लॉन्च फिल्म नहीं है। यह बस एक फिल्म है, एक कहानी है। मैंने सोचा, वाह, यही वह फिल्म है, जो मैं करना चाहती हूं। मैंने चोखेर बाली फिल्म भी की थी, वो भी देवदास फिल्म के बाद शिखर पर पहुंचने पर। मैंने यही सोचा था कि खूबसूरत कहानी है, इसलिए करनी चाहिए। मुझे आपका (फिल्म इंडस्ट्री का) प्यार मिला है, सपोर्ट मिला है। हमारे पास टैंलेंट से भरपूर इंडस्ट्री है, जो मुझसे ना सुनने के लिए भी तैयार रहती है, जब मुझे कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती।





इंटरनेट मीडिया से दूर रहती हैं ऐश्वर्या

इंटरनेट मीडिया मान्यता नहीं आगे इंटरनेट मीडिया पर कम समय बिताने को लेकर ऐश्वर्या कहती हैं कि जो इंटरनेट मीडिया पर मुझसे जुड़े हैं, वो जानते हैं कि वहां मेरी मौजूदगी साधारण है। मैंने हमेशा यही सोचा कि उस रास्ते पर नहीं चलने वाली हूं, जिसकी उम्मीद यहां मुझसे की जा रही है। मैं एक उदाहरण स्थापित करना चाहती थी कि खुद को यह सोचकर धोखा मत दो कि आपको अपने होने का अहसास करने के लिए केवल यही (इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय) करना जरूरी है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: