Friday, December 5, 2025

PM मोदी ने छोड़ी अपनी Range Rover, राष्ट्रपति Putin के साथ Toyota Fortuner से किया सफर

SHARE

 PM मोदी ने छोड़ी अपनी Range Rover, राष्ट्रपति Putin के साथ Toyota Fortuner से किया सफर



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जहाँ पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी, पुतिन के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर से सफर किय ...और पढ़ें




पुतिन संग पीएम मोदी की टोयोटा फॉर्च्यूनर में सवारी


ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो-दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे है। उनका स्वागत करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी गर्मजोशी के साथ पुतिन का स्वागत किया। इस दौरान एक दिलचस्प चीज देखने के लिए मिली। पीएम मोदी ने अपनी Range Rover छोड़कर राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक ही कार में सफर करने का फैसला किया। वह कार Toyota Fortuner थी।

Toyota Fortuner में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर में सफर किया। इसपर महाराष्ट्र सेंट्रल का नंबर प्लेट लगा हुआ था। खास बात यह थी कि यह कोई VIP नंबर वाली गाड़ी भी नहीं थी। यह कार MH01EN5795 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ चल रही थी, जो 1 साल 7 महीने पुरानी है और मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Addl. Commissioner of Police) के नाम रजिस्टर्ड है।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा

यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी और पुतिन ने एक साथ कार में सफर किया है। इससे पहले चीन के तिआंजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान पुतिन के राष्ट्रपति वाहन Aurus Senat में भी प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ सफर करते हुए नजर आए थे। इस बार दिल्ली में दोनों एक साधारण सफेद Toyota Fortuner में बैठे दिखे, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: