Sunday, December 7, 2025

Smriti Mandhana के साथ चीटिंग और शादी पर Palash Muchhal ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं आगे बढ़ चुका...'

SHARE

 Smriti Mandhana के साथ चीटिंग और शादी पर Palash Muchhal ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं आगे बढ़ चुका...'



क्रिकेटर स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी विवादों में घिर गई है। कुछ फंक्शन होने के बाद शादी स्थगित कर दी गई। पहले स्वास्थ्य कारणों का ...और पढ़ें





पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो-इंस्टाग्राम)


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से क्रिकेटर स्मृति मंदाना (Smriti Mandhana) और पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही थी। शादी के आधे फंक्शन होने के बाद अचानक से शादी के पोस्टपोन होने की खबर आने लगी। शुरुआत में कहा गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबियत खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद खबर आई कि पलाश को भी एसिडिटी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हो चुके थे शादी के कई सारे फंक्शन

शादी के फंक्शन में हल्दी और मेहंदी की रस्म हो गई थी और अगले दिन शादी होने वाली थी लेकिन उनसे पहले ही बवाल हो गया। कहा तो ये जा रहा है कि स्मृति ने शादी से एक दिन पहले पलाश को एक कोरियोग्राफर के साथ चीट करते हुए पकड़ लिया था जिसके बाद ये कदम उठाया। इसके अलावा चैट लीक के साथ कई अलग-अलग बातें भी सामने आईं लेकिन किसमें कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।






अब पलाश और स्मृति दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की बात कही।
पलाश ने क्या दिया स्टेटमेंट

पलाश ने लिखा- "मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच उम्मीद करती हूं कि हम, एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखें, जिनके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।"




उन्होंने आगे लिखा- 'जब हम इन बातों के बारे में सोचते हैं, तो दुनिया में कई लोग गंभीर परिणामों का सामना कर रहे होते हैं। मेरी टीम झूठी और अपमानजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।'
SHARE

Author: verified_user

0 comments: