Sunday, July 30, 2017

जहांगीर भाभा को ले जा रहे प्लेन के क्रैश में था CIA का हाथ?

SHARE

मुंबई, एजेंसी। भारत के परमाणु कार्यक्रमों के जनक महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा के प्लेन क्रैश के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए जिम्मेदार थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेन क्रैश में अमेरिकी खुफिया एजेंसी का हाथ था। होमी भाभा का प्लेन एयर इंडिया बोइंग 707, 1966 में फ्रेंच ऐल्प्स के मॉन्ट ब्लां के पास क्रैश हो गया था।
11 जुलाई 2008 को एक पत्रकार ग्रेगरी डगलस और सीआईए के अधिकारी रॉबर्ट टी क्राओली के बीच हुई कथित बातचीत को फिर से पेश किया है।
दरअसल, इस प्लेन क्रैश में भारत के इस महान वैज्ञानिक की मौत हो गई थी। मॉन्ट ब्लां में लोगों के शवों के अवशेष मिले हैं। यह शायद उन्हीं यात्रियों के हैं जो कई साल पहले एयर इंडिया की दो दुर्घटनाओं में किसी एक का शिकार हुए थे। 1950 और 1966 में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 165 लोगों की जान चली गई थी।

SHARE

Author: verified_user

0 comments: