Wednesday, August 30, 2017

प्रेग्नेंट महिला की अजब धमकी: ‘4000 रिट्वीट नहीं मिले तो करा लूंगी गर्भपात’

SHARE

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के आने से दुनिया भर के लोगों को एक ऐसा मंच मिला, जहां वो अपनी बात रखें। ये एक ऐसे मंच के रूप में उभरा, जिसने लोगों को ग्लोबल सिटिजन में बदल दिया पर अब लोगों ने इसका ऐसा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है कि पढ़कर हैरत होती है। ट्विटर पर ऐसी ही एक अजीब घटना घटी, जिसके बाद लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या सोशल मीडिया का इस्तेमाल गंभीर चीजों का मजाक बनाने के लिए हो रहा है। यूजर्स के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया जा रहा है।


🌚

A post shared by 🌹 (@saipanting) on Aug 26, 2017 at 10:59am PDT




दरअसल ट्विटर पर एक महिला यूजर ने एक फोटो ट्वीट की, जिसमें वो खुद को कथित रूप से गर्भवती बता रही है। महिला कहती है कि वो 4 महीने गर्भ से है और अगर उसकी फोटो को 4 हजार रिट्वीट मिल जाते हैं तो वो गर्भपात नहीं करवाएगी। हालांकि महिला की बातों में कितनी सच्चाई थी, इसके बारे में कह पाना मुश्किल था पर ट्विटर यूजर्स ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया। इसका परिणाम ये हुआ कि महिला के ट्वीट को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया।
लताड़ भी पड़ी
कुछ यूजर्स ने महिला के इस कदम की तीखी आलोचना भी की, और इस पूरी घटना के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं कि सोशल मीडिया का इस तरह से दुरूपयोग आखिर कहां तक जायज है।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: