जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर आॅपरेशन टेबल पर बेसुध मरीज को छोड़ कर आपस में ही लड़ते दिख रहे हैं। उम्मेद अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर की टेबल पर लेटी गृभवती महिला के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद उसका आॅपरेशन किया जाना था। हालांकि इस बीच थियेटर में गायनेकोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक किसी बात पर झगड़ने लगे। इस दौरान आॅपरेशन टेबल पर बेसुध लेटी महिला का पेट खुला था।
जानकार बताते हैं कि मृत शरीर के साथ गर्भवती का लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक होता है, लेकिन गायनी विभाग के डॉक्टर अशोक नेनीवाल और ऐनेस्थेटिक डॉ. एमएल टाक ही इस बात को भूल गए। इस वीडियो से डॉक्टरों की कार्यशैली के साथ ही आॅपरेशन थियेटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, जिस तरह से यह वीडियो बना, उससे साफ है कि आॅपरेशन थियेटर में भी खुलेआम मोबाइल ले जाया जा रहा है, जबकि मोबाइल इंफेक्शन और रेडीयेशन का बड़ा सोर्स माना जाता है।
Wednesday, August 30, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: