पल्लेकेल। भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के हीरो रहे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई चौकन्ना रह गया।
दरअसल, 218 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया जब 44 ओवर में 210/4 रन बना चुकी थी, तभी नाराज मेजबान दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकीं, जिससे मैच रुका रहा। इस बीच दर्शकों को स्टेडियम से निकाला गया। टीम इं
डिया के बल्लेबाज जीत के लिए बचे हुए 8 रन बनाने के लिए मैदान पर लौटे। आखिरकार 45.1 ओवर में टीम इंडिया ने 218/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित 124 और धोनी 67 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरकार सो गए धोनी....
जिस दौरान दर्शक हंगामा कर रहे थे, तब धोनी और रोहित शर्मा मैदान पर ही थे। तभी धोनी मैदान पर ही लेट गए और सोने की एक्टिंग करने लगे। जिसके बाद उनकी यह तस्वीर और वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस दौरान कमेंटेटर ने भी कहा कि यह सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर सकते हैं।
Monday, August 28, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: