भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रेडियो पर दिल की बात शुरू करेंगे।दरअसल, वे आकाशवाणी के जरिए 'दिल से' कार्यक्रम के जरिए लोगों से जुडऩे का क्रम शुरू करने जा रहे हैं। 13 अगस्त बलराम जयंती पर शाम 6 बजे पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें वे किसानों से 'दिल से' बात करेंगे। सीएम की 'दिल से' बात कार्यक्रम का ग्रामीण क्षेत्र में खूब प्रचार प्रसार किया जा चुका है।
रविवार को यह भोपाल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रिले होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री खरीफ सीजन में फसलों की बुबाई से लेकर सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 'रमन के गोठ' के नाम से रेडियो प्रसारण शुरू किया है।
Sunday, August 13, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: