Saturday, September 2, 2017

बिना #Aadhar कार्ड जेल में बंदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन

SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बिना आधार कार्ड कैदियों से मुलाकात नहीं हो सकेगी। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर सेंट्रल जेल समेत प्रदेश के सभी कारागारों में बिना आधार कार्ड अब कोई भी बंदियों से नहीं मिल पाएगा। जेल मुख्यालय ने यह निर्देश शुक्रवार को सभी जेल अधीक्षकों को जारी किया है।

डीआईजी जेल केके गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जेल मुख्यालय एवं सुधारात्मक सेवाएं ने यह फैसला लिया है कि 1 सितम्बर से प्रदेश के सभी जेलों में निरुद्घ बंदियों से मुलाकात करने के लिए उनके परिजनों को आधार कार्ड दिखाना होगा। बिना आधार कार्ड के किसी को भी बंदी से मुलाकात नहीं कराने के सख्त निर्देश जेल अधीक्षकों को जारी किए गए है।

जेल में बंदियों से मिलने के लिए परिजनों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड दिखाने के बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा, उसके बाद ही संबंधित बंदी से मुलाकात कराई जाएगी।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: