चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड हो रही हैं। शनिवार को धल्ली टनल के पास पहाड़ी दरककर चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर जा गिरा। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड के मलबे में करीब आधा दर्जन गाड़ियां दब गर्इं। इनमें कोई पैसेंजर था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर टॉफिक खोलने की कोशिश में लगी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बारिश की वजह से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नेशनल हाइवे पर गिरा। मलबे ने रोड के किनारे खड़े कई वाहनों समेत एक मंदिर को चपेट में ले लिया। लैंडस्लाइड के बाद हाइवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। रोड के दोनों तरफ गाड़ियां की लंबी कतारें लग गर्इं।
Saturday, September 2, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: