नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में 9 नए नवरत्नों को शामिल किया जाना तय हो चुका है। इनमें मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार को भी जगह दी जाएगी। इससे पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि सांसद प्रहलाद पटेल को मणिपुर में सरकार बनाने का इनाम दिया जा सकता है। लेकिन, एन वक्त पर उनका नाम काट दिया गया। अब खबर है कि मोदी कैबिनेट में रविवार को 9 नए चेहरे शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार की जो रूपरेखा तैयार की है उसमें JDU सहित एनडीए के किसी सहयोगी को मौका नहीं दिया गया है।
यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक मंत्री बनाए जाएंगे। बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे (बिहार), पूर्व गृह सचिव और आरा से सांसद आरके सिंह, वीरेंद्र कुमार (मध्यप्रदेश), शिव प्रताप शुक्ला (उत्तरप्रदेश), मुंबई पुलिस के कमिश्नर रहे और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह (उत्तर प्रदेश), अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), कभी दिल्ली को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने वाले केरल काडर के पूर्व IAS अधिकारी अल्फोंस कन्नाथनम, 1974 के बैच के पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान) नए Minister के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा 3 मंत्रियों का प्रमोशन होना है, जिसमें निर्मला सीतारमण का नाम तय माना जा रहा है।
Saturday, September 2, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: