Sunday, May 13, 2018

Bombing at Church : इंडोनेशिया में तीन चर्च धमाकों में 9 की मौत

SHARE
जकार्ता. इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित जावा प्रांत के सुरबाया में रविवार सुबह आतंकियों ने तीन चर्च पर बम से हमले किए। इनमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों घटनाएं स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास हुईं। इस दौरान कई लोग संडे मास के लिए चर्च में इकट्ठा हुए थे।


सिलसिलेवार तरीके से हुए तीनों चर्च में ब्लास्ट
पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बारुंगा के मुताबिक, पहला हमला सुरबाया की सांता मारिया चर्च पर हुआ। यहां बम धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जीकेआई डिपोनेगोरे चर्च पर धमाके में दो और लोगों की जान चली गई। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरबाया सेंट्रल पेंटाकोस्टल चर्च पर धमाके में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी जावा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता कर्नल फ्रांस बारुंग मनगेरा ने बताया कि ये सभी हमले सुबह करीब 7 बजे हुए। कुल 38 लोग घायल हुए हैं। इन सभी हमलों को मोटरसाइकिल और कारों में बम रखकर अंजाम दिया गया।

पुलिस ने रोका चौथा हमला
 जानकारी के मुताबिक, सांता मारिया पर हमले के दौरान एक आतंकी खुद ही बम की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सुरबाया के उपमहापौर विष्णु शक्ति बुआना ने बताया कि चौथा हमला कैथेड्रल चर्च पर भी हो सकता था लेकिन एक संदिग्ध की तुरंत गिरफ्तारी के साथ ही नाकाम कर दिया गया।
दंगे हुए थे कुछ ही दिन पहले   
इंडोनेशिया में कुछ ही दिन पहले दंगे हुए थे। एक डिटेंशन सेंटर में कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया गया था। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया 2002 से आतंकवाद से जूझ रहा है। तब अलकायदा से जुड़े एक संगठन ने बाली में सिलसिलेवार बम धमाके किए थे। इनमें 202 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 88 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: