भोपाल में हुआ उप समूह की पहली बैठक
भोपाल :मनरेगा और कृषि क्षेत्र के कन्वर्जेंस से किसानों की आय बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संयोजन में मुख्यमंत्रियों का उप समूह गठित किया गया है। भोपाल में आज आयोजित उप समूह की पहली बैठक में देशभर में क्षेत्रीय कार्यशालाएँ आयोजित करने का फैसला किया गया है। कार्यशाला में नीति आयोग के सलाहकार, केन्द्र सरकार के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव सहित मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-द्वीव तथा छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीणविकास विभाग, कृषि विभाग, पंचायत प्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, कृषक उत्पाद संस्थाओं के प्रतिनिधि और गैर-सरकारी संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
कार्यशाला को तीन सत्रों में बाँटा गया है। पहले सत्र में एलायनमेंट ऑफ वर्क्स अंडर एमजीएनआरईजीएस वित्त स्टेट स्पेशिफिक इंटरवेंसंस विषय पर चर्चा हुई। इस विषय पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा, मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री इकबाल सिंह बैंस, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री पी.सी. मिश्रा एवं गुजरात ग्रामीण विकास विभाग की सचिव सुश्री मोना खन्धार ने विचार रखे।
दूसरा सत्र इंटरवेंसंस ऑफ एमजीएनआरईजीएस फॉर रिडक्शन इन एग्रेरियन डिस्ट्रेस एण्ड क्रिएशन ऑफ लाइवलीहुड विषय पर आधारित था। इस सत्र में कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री ए.के. पटनायक, मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि एवं किसान कल्याण श्री राजेश राजौरा और कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। कार्यशाला के तीसरे सत्र में कन्वर्जेंस ऑफ एमजीएनआरईजीएस रिसोर्सेस एक्रॉस डिपार्टमेंट विषय पर रखा गया था। इस विषय पर नीति आयोग के सलाहकार श्री ए.के. जैन एवं विषय-विशेषज्ञों ने विचार रखे। प्रत्येक सत्र के अंत में प्रतिभागियों द्वारा परस्पर विचार साझा किये गये। कार्यशाला के अंत में मनरेगा आयुक्त श्रीमती जी.व्ही. रश्मि ने आभार व्यक्त किया।

0 comments: