Monday, November 25, 2019

सुप्रीमकोर्ट में खुलासा महाराष्ट्र में 7 दिसंबर तक साबित करना है फडणवीस सरकार को बहुमत

SHARE
मुंबई: पिछले दिनों से चर्चा थी की महाराष्ट्र में 30 नवंबर को बहुमत साबित करना था पर सुप्रीम कोर्ट में स्तिथि साफ़ हुई हे 7 दिसंबर तक साबित करना है फडणवीस सरकार को महाराष्ट्र की राजनीतिक लड़ाई अभी भी थमी नहीं है. सोमवार को सर्वोच्च अदालत में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी. हालांकि, अदालत की तरफ से अब मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा. सोमवार को अदालत में तीखी बहस हुई और बीजेपी-एनसीपी की ओर से पेश वकीलों ने फ्लोर टेस्ट में जल्दबाजी ना करने को कहा गया. वहीं पहली बार ये बात भी सामने आई है कि राज्यपाल की ओर से बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था. इससे पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि फ्लोर टेस्ट 30 नवंबर को होना है.

ना हो कोई जल्दबाजी, परंपरा का पालन हो: मुकुल रोहतगी

देवेंद्र फडणवीस की ओर से पक्ष रख रहे मुकुल रोहतगी ने अदालत से अपील की है कि फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा की प्रक्रिया का पालन होना चाहिए. उन्होंने मांग की है कि पहले प्रोटेम स्पीकर चुना जाए, फिर विधायकों की शपथ, उसके बाद स्पीकर का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और अंत में फ्लोर टेस्ट होना चाहिए
SHARE

Author: verified_user

0 comments: