Friday, November 8, 2019

इस कड़वी सच्चाई से भाग नहीं सकते सेलेब्स, ट्रोलिंग से परेशान अदिति राव हैदरी बोलीं

SHARE

मुंबई : द एक्जिबिट टेक अवॉर्ड 2019 में मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने कहा, "मुझे लगता है कि ट्रोलिंग एक वास्तविकता है जिससे आप भाग नहीं सकते हैं क्योंकि मेरा मानना है कि जो दूसरों को ट्रोल करते हैं वे अपनी जिंदगी में जरूर किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे होते हैं या वे खुद को लेकर दुखी हैं या किसी और चीज को लेकर गुस्से में हैं इसलिए आपके सोशल मीडिया पोस्ट पर वे अपने गुस्से को जाहिर करते हैं."  अदिति  का कहना है कि आज के समय में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कड़वा सच है और इससे भागा नहीं जा सकता. अदिति आने वाले समय में फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आएंगी. उनका कहना है कि वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दया की नजरों से देखती हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि ये ट्रोलर्स अपनी जिंदगी में जरूर मुसीबतों का सामना कर रहे होते हैं और यही वजह है कि इस तरह के काम से वे अपने गुस्से को किसी और पर निकालते हैं.

SHARE

Author: verified_user

0 comments: