Wednesday, December 11, 2019

कैंसर से संघर्ष, आखिरकार जिंदगी की जंग हारी मैरी फ्रेडरिक्सन

SHARE
हॉ़लीवुड की मशहूर सिंगर मैरी फ्रेडरिक्सन का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे अपने ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए रेडिएशन ट्रीटमेंट से गुजर रही थीं साल 2002 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था ,कई पॉप सॉन्ग्स के सहारे शोहरत हासिल करने वाली मैरी के लिए पिछला एक दशक से भी ज्यादा का समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरी के परिवार वालों ने एक आधिकारिक बयान में सिंगर के निधन की घोषणा की है. वे पिछले 17 सालों से कैंसर से लड़ रही थीं. इस सिंगर के फैंस इस खबर के बाद शॉक में हैं. इससे पहले साल 2002 में खबर आई थी कि मैरी को बाथरुम में गिरने की वजह से चोटें आई थी. उस दौरान उन्हें सर में चोट लगी थी और मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद पता चला था कि सिंगर को ब्रेन ट्यूमर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरी को बचने के सिर्फ 25 प्रतिशत चांस बताए गए थे. मैरी ने इसके बाद रेडिएशन ट्रीटमेंट का सहारा लिया था.

SHARE

Author: verified_user

0 comments: