Wednesday, December 11, 2019

झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा,12 दिसंबर को मतदान

SHARE
रांची: झारखंड के तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं ,जिनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, राजधनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके सीट शामिल है.
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा तय हो जाएगी. तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों पर 309 प्रत्याशी मैदान में है. इन सभी सीटों पर 12 दिसंबर को वोटिंग होगी. इससे पहले मंगलवार शाम पांच बजे इस चरण का चुनाव प्रचार थम गया. इस चरण में बीजेपी के लिए अपनी जमीन बचाने की चुनौती होगी, तो आजसू प्रमुख सुदेश महतो और जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.
SHARE

Author: verified_user

0 comments: