रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने सिक्खों के दसवें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी वीरता के साथ धीरता और धैर्य की अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने गरीबों-पीडि़तों की रक्षा और अत्याचार के विरोध के लिए शस्त्र हाथ में लिए। उनका जीवन हमें त्याग और बलिदान की सीख देता है।

0 comments: