पटना: नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो संपत्ति का ब्यौरा साझा किया है. उसके अनुसार उनके पास पिछले साल 42500 नकदी थी जो इस साल घटकर ₹38,039 हो गई है. साथ ही बैंकों में पिछले साल नीतीश कुमार के पास ₹42000 थे जो घटकर ₹40000 हो गए हैं. नीतीश कुमार के पास दिल्ली में एक फ्लैट है. कुल मिलाकर नीतीश के पास ₹16 लाख 28 हजार की चल तथा ₹40 लाख की अचल संपत्ति है. नीतीश कुमार की तुलना में अगर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की संपत्ति के ब्यौरे पर नजर डालें तो वह मुख्यमंत्री से काफी अमीर हैं. मोदी के द्वारा किए गए संपत्ति की घोषणा में उनके पास ₹1 करोड़ 26 लाख की चल और अचल संपत्ति है. अपने संपत्ति के बारे में मोदी ने घोषणा की है कि उनके पास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक आवासीय मकान भी है. दिलचस्प बात यह है कि मोदी की पत्नी रेखा मोदी अपने पति से ज्यादा अमीर हैं और उनके पास कुल ₹1 करोड़ 65 लाख की संपत्ति है.

0 comments: