कोरोना से चीन में अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9,692 कन्फर्म केस सामने आए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है. कोरोना के खौफ का ताजा मामला इटली से सामने आया है, जहां एक क्रूज पर चीनी दंपति में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद 6000 यात्री फंस गए हैं. इटली में कोरोना के डर से एक क्रूज पर सवार 6000 यात्री फंस गए. समाजार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इटली में यात्रियों से भरे एक क्रूज को इसलिए पोर्ट पर रोक दिया गया क्योंकि उसमें सवार एक चीनी दंपति ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी. इसके बाद क्रूज में सवार अधिकारियों को डर हो गया कि दंपति को कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है. फिर क्या था क्रूज को रोक दिया गया.

0 comments: