Saturday, February 8, 2020

महाभियोग प्रस्ताव गिरने के बाद विरोधियों पर बरसे ट्रंप

SHARE
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ लाए गया महाभियोग का प्रस्ताव गिर गया है और इसका जश्न उन्होंने व्हाइट हाउस में मनाया. गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर जमकर बरसे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब से मैंने ऑफिस संभाला है, तभी से डेमोक्रेट्स मेरे पीछे पड़े हैं. पहले वो रूस-रूस चिल्लाते थे, फिर मूलर रिपोर्ट पर शोर मचाया और अब महाभियोग लेकर आए थे, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अपने हाथ में कई अखबार की कटिंग को लहराते हुए व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप, अपनी पत्नी मेलानिया, कैबिनेट के सदस्यों के साथ पहुंचे. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमने कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन उसके बावजूद हमें आरोपों से भरपूर वक्त बिताना पड़ा. ये कोई सत्य की लड़ाई नहीं थी, चुनाव से पहले की गई सिर्फ एक राजनीति थी.’
SHARE

Author: verified_user

0 comments: