कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया. यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के खिलाफ एक जनसभा चल रही थी. मंच पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे. तभी एक लड़की मंच पर पहुंची और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी. ओवैसी ने उस लड़की को नारेबाजी करने से रोका लेकिन वह नहीं मानी. बाद में पुलिस की मदद से उसे हटाया गया. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस नारेबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसकी आलोचना की.

0 comments: