USCIRF की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2018 के बाद से भारत में धार्मिक उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं. कुछ राज्यों में धार्मिक स्वतंत्रता की बिगड़ती परिस्थितियों को उजागर किया गया है, लेकिन सरकारें इन्हें रोकने का प्रयास नहीं कर रही हैं. रिपोर्ट में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपद्रव को कम करने वाले बयान नहीं दिए और उनकी पार्टी के सदस्यों का हिंदू चरमपंथी के संगठनों से संबंध रहा. इन्हीं नेताओं ने भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दौरा शुरू होने से पहले अमेरिकी एजेंसी की एक रिपोर्ट भारत सरकार की चिंताएं बढ़ा सकती हैं.

0 comments: