Friday, February 7, 2020

कबीरधाम जिले के कक्षा पहली के दृष्टिबाधित टिकेश्वर ने “राजकीय गीत अरपा पैरी के धार..“ सुनाकर सबको किया मंत्रमुग्ध

SHARE
रायपुर: कोरिया जिले के विकासखंड खडगवां के पोंडी (बचरा) की निवासी सविता सिंह को नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप महिला वर्ग में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने विगत 28 से 30 जनवरी 2020 के बीच चंडीगढ में आयोजित खेल स्पर्धा में 65 किलो फ्रीस्टाईल कुश्ती में तीसरा स्थान अर्जित कर कोरिया जिले का नाम देश-प्रदेश में रोशन किया है। उन्होंने प्राथमिक शाला खंधोरा में अध्यापन कार्य कराते हुए नीलेश यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसमें शामिल हुई। जिसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा।

सविता सिंह ने अपने पति के स्वर्गवास हो जाने के बाद परिवार एवं दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए इसके लिए समय निकाला। इस हेतु जिला प्रशासन ने सविता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 16 लोगों का नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में चयन हुआ था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: