Wednesday, February 5, 2020

कोरोना से चीन में 490 लोगों की मौत

SHARE
कोरोना वायरस के कारण चीन में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले बताया है कि वहां अबतक 490 लोगों की मौत हो चुकी है और कन्फर्म केस की संख्या 24324 तक पहुंच गई है. इनमें 3,887 कन्फर्म केस मंगलवार को सामने आए हैं. चीन का हुबेई प्रांत कोरोना का केंद्र बना हुआ है. मंगलवार को सभी 65 मौतें हुबेई के वुहान में हुई हैं. मंगलवार को 431 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है और 262 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. 1.85 लाख लोगों की मेडिकल जांच चल रही है.
SHARE

Author: verified_user

0 comments: