सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के ब्रेक अप को काफी समय हो चला है लेकिन उनके रिश्तों में फिर जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है. वैसे नेहा अपने रिश्ते के टूटने के बारे कई शोज पर रोती हुई नजर आई हैं. उन्हें देखकर यही अंदाजा लगाया गया कि नेहा को हिमांश ने धोखा दिया है. अब इन सारे विवाद पर हिमांश कोहली का जवाब आया है. जिसे सुनकर एक बार फिर नेहा कक्कड़ ने जबरदस्त जवाब दिया है.
नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इशारों-इशारों में ही हिमांश पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगा दिया है. नेहा लिखती हैं ' जो भी लोग मेरे बारे में बुरा बोलते हैं वो झूठे हैं और मेरे से जलते हैं. इन लोगों को मेरा नाम लेकर खबरों में आना होता है. पहले भी ऐसा किया गया था, मेरे पीछे भी यही किया गया था. अगर फेमस होना है तो अपने काम से बनो मेरे नाम से नहीं

0 comments: