Tuesday, February 18, 2020

वुहान के अस्पताल के डायरेक्टर की कोरोना से मौत

SHARE
कोरोना (COVID-19) का केंद्र रहे वुहान में एक बड़े अस्पताल के डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई. चीन में कोरोना के कारण लगातार हालात खराब होते जा रहे हैं. कोरोना से चीन में 72000 लोग अब भी संक्रमित हैं, जबकि अबतक 1900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. चीन में हालात इसलिए और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं क्योंकि वहां अब स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आज मंगलवार को वुहान के वुचांग अस्पताल के डायरेक्टर Liu Zhiming की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई. वह कोरोना से मरने वाले इतने बड़े अस्पताल के पहले अधिकारी हैं.
SHARE

Author: verified_user

0 comments: