Tuesday, February 18, 2020

जामिया यूनिवर्सिटी में घंटेभर रही SIT टीम

SHARE
दिल्ली पुलिस की SIT टीम आज मंगलवार को जामिया पहुंची. करीब एक घंटे तक जामिया में घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम यूनिवर्सिटी से निकल गई. क्राइम ब्रांच की टीम जामिया की उस लाइब्रेरी में भी गई जहां हिंसा के बाद पुलिस ने घुसकर छात्रों की पिटाई की थी. यूनिवर्सिटी में कहां-कहां सीसीटीवी लगे हैं इसकी भी जानकारी ली और टीम वहां गई भी. इन सभी चीजों की वीडियोग्राफी भी कराई गई. वीडियोग्राफी के लिए गए 2 लोग SIT प्रमुख डीसीपी राजेश देव और एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) संदीप लांबा समेत अन्य कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. क्राइम ब्रांच की टीम के साथ वीडियोग्राफी करने के लिए 2 लोग भी साथ गए थे.

SHARE

Author: verified_user

0 comments: