
RH vs PBKS IPL 2023 Match 14 Predicted Playing 11 आईपीएल 2023 के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स के साथ होगी। हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत की तलाश होगी तो पंजाब अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी।
आईपीएल 2023 में खेले अब तक अपने दो मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम औंधे मुंह गिरी है। पहले मैच में राजस्थान और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों करारी हार झेल चुकी ऑरेंज आर्मी टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
हैदराबाद को पहली जीत की तलाश
एडम मार्करम की अगुवाई में अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम को सीजन की पहली जीत की तलाश होगी। वहीं, लगातार दो मैचों में दो जीत का स्वाद चख चुकी पंजाब किंग्स अपने विजय अभियान को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी जारी रखना चाहेगी।
हैदराबाद के लिए अब तक इस सीजन में कुछ भी सही नहीं घटा है। टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा है, तो गेंदबाजी में भी वो दमखम नजर नहीं आया है। लखनऊ के खिलाफ कप्तान एडम मार्करम अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं, मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक्स भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
पंजाब की रही है बल्ले-बल्ले
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की पहले दो मैचों में फुल मौज रही है। कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से खूब प्रहार किया है, तो पिछले मैच में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर वाहवाही लूटी थी। भानुका राजपक्षे और जितेश शर्मा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।
हालांकि, पंजाब की गेंदबाजी उतनी असरदार दिखाई नहीं दी है। अर्शदीप सिंह ने जरूर शुरुआती विकेट दिलाए हैं, लेकिन सैम करन रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ नाथन एलिस का प्रदर्शन गेंद से लाजवाब रहा था और उन्होंने चार विकेट झटके थे।
SRH vs PBKS संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बर्रार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडम मार्करम,हैरी ब्रूक्स, वॉशिगंटन सुंदर, अब्दुल समद,आदिल राशिद, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, फजलहक फारूकी।
0 comments: