Sunday, July 2, 2023

भाजपा आज नेता प्रतिपक्ष के नाम का कर सकती है एलान, रेस में पूर्व सीएम बोम्मई सबसे आगे

SHARE

  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे बड़े वोट शेयर के साथ 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा को सिर्फ 66 सीटें मिलीं थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का चयन आम तौर पर चुनाव नतीजों के तुरंत बाद किया जाता है लेकिन भाजपा के भीतर असहमति के कारण देरी हुई।


Google NewsListenकर्नाटक में भाजपा ने बुलाई बैठक, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगेगी मुहर।


बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। Karnataka Leader of Opposition: कर्नाटक में रविवार को नेता प्रतिपक्ष को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। भाजपा आज अपना विपक्ष का नेता चुन सकती है। इसको लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बता दें कि कर्नाटक में विपक्ष के नेता चुनने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।


नेता प्रतिपक्ष को लेकर स्थिति हो सकती साफ

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह निर्णय कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार और आंतरिक गहमागहमी के कारण महीनों बाद आया है, जिसके कारण विपक्ष के नेता के चयन में देरी हुई।





बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे बड़े वोट शेयर के साथ 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा को सिर्फ 66 सीटें मिलीं थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का चयन आम तौर पर चुनाव नतीजों के तुरंत बाद किया जाता है, लेकिन भाजपा के भीतर असहमति के कारण देरी हुई।
बैठक में कई नामों पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें बसवराज बोम्मई, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, अश्वथनारायण, वी सुनील कुमार और आर अशोक का नाम शामिल है। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए श्रीनिवास पुजारी, तेजस्विनी गौड़ा और चालुवादी नारायण स्वामी के नामों पर विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही बैठक में अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ऐसे 11 नेताओं की पहचान की है, जिन्होंने अनुशासनहीनता की है। बता दें कि इस मुद्दे पर शुक्रवार को भी एक बैठक बुलाई गई थी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: