Thursday, July 20, 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन

SHARE

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व पर अपने जन-दर्शन कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमि-पूजन किया। तालाब में 52 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

दलसागर तालाब में 7 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। सौंदर्यीकरण में फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का काम भी किया जायेगा।   

सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय और श्री राकेश सिंह पाल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। 

SHARE

Author: verified_user

0 comments: